मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 27, 2024 3:14 अपराह्न

printer

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब बागानों की राजसहायता का भुगतान जल्द किसानों को करने के निर्देश दिए

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य में स्थापित सेब बागानों की राजसहायता का भुगतान जल्द से जल्द किसानों को करने के निर्देश दिए हैं। कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में श्री जोशी ने किसानों के उत्पादों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए, रोपवे निर्माण की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द पैक हाउस और टेस्टिंग लैब के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट-डी॰पी॰आर तैयार करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि पैक हाउस के माध्यम से फसलों को बाजार में पहुंचाने से फसलों की गुणवत्ता में सुधार और बाजार में फसलों की बिक्री में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।

श्री जोशी ने भीमताल में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों को जल्द से जल्द बीमा भुगतान करने को कहा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है