मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 15, 2024 5:58 अपराह्न

printer

किश्तवाड़ में शहीद हुए अरविंद सिंह का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

हमीरपुर जिला के लाहड़ गांव के शहीद अरविंद का पार्थिव शरीर रविवार को घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की  आंखें नम थीं। गांव में पहुंचने से पहले सड़क से गांव तक युवाओं ने बाइक रैली निकालकर शहीद अरविंद सिंह को श्रद्धांजलि दी और भारत माता की जय के नारे लगाए। 
 
 
बता दें की किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक दिन पहले ही सिपाही अरविंद शहीद हो गया था। बीते दिन से ही घर पर परिजनों के साथ पूरा गांव शहीद के पार्थिव शव का इंतजार बेसब्री से कर रहा था। शहीद अरविंद अपने पीछे पत्नी ,एक साल का बच्चा और माता-पिता एक भाई छोड़ गए हैं। शहीद अरविंद का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ गांव के ही शमशान घाट में किया गया।
 
 
इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, एएसपी राजेश कुमार, नादौन एसडीएम अपराजिता चंदेल के अलावा सैंकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उपयुक्त अमरजीत सिंह, एएसपी राजेश एसडीएम अपराजिता चंदेल के अलावा साइकिल की तादात में लोग मौजूद रहे।
 
 
वहीं शहीद अरविंद के चचेरे भाई संदीप कुमार संदीप ने बताया कि अरविंद अभी कुछ दिन पहले ही जन्माष्टमी के दौरान घर पर आए हुए थे और छुट्टियां बिताकर वापस गए थे। उन्होंने शाहिद अरविंद की शहादत पर फक्र महसूस किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है