मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 22, 2024 6:53 अपराह्न | UTTAR PRADESH NEWS

printer

कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटना के आरोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया

कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटना के आरोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने कल फैक्ट्री के तीन निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कानपुर देहात पुलिस के अनुसार गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में कल शार्ट सर्किट से आग लग गई और वहां रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट से फैक्ट्री की छत भी गिर गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य किया। दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही दब कर मृत्यु हो गई थी, जबकि तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अंतिम समाचार मिलने तक चार घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

08/09/24 | 4:19 अपराह्न