मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 19, 2024 5:42 अपराह्न

printer

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस में शिकायत दर्ज

भारतीय जनता पार्टी ने आज संसद भवन में विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट और उकसावे के कारण पार्टी के दो सांसदों के घायल होने के बारे में  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने बताया कि संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में उन्होंने संसद के बाहर आज हुई घटना का विस्तार से जिक्र किया है। उन्‍होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एनडीए के सांसद शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। श्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि जब सुरक्षा बलों ने श्री गांधी और अन्य विपक्षी दलों से संसद में प्रवेश के लिए निर्धारित रास्ते से जाने को कहा तो उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया और उस निर्धारित रास्ते से नहीं गए।

    उधर, कांग्रेस सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भी थाने पहुंचा और भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह तय हुआ था कि पार्टी, बी आर आंबेडकर की प्रतिमा से संसद के मकर द्वार तक विरोध मार्च निकालेगी, लेकिन भाजपा नेता वहां एकत्र होकर हंगामा करने लगे। उन्होंने बताया कि इस घटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गिर गए और उनके दोनों घुटनों में चोट आई। श्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि यह डॉ. बी आर आंबेडकर के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

31/08/24 | 4:48 अपराह्न