मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 26, 2024 7:22 अपराह्न

printer

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल चंबा आ रही हैं

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल चंबा आ रही हैं। प्रियंका गांधी 27 मई यानी कल चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में कांगड़ा
संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है। इस कड़ी में जहां चौगान में पंडाल सजाने का कार्य जारी है। वहीं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस दौरे को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय की तथा जनसभा के दौरान करीब 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था चौगान में की जाएगी।
चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 27 मई को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में
जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा कांग्रेस प्रत्याशी आनंद
शर्मा सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व तथा कार्यकत्तार् मौजूद रहेंगे। उन्होंने
कहा कि इस दौरान करीब 15 हजार लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। नीरज नैयर ने कहा कि प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी होंगे।

उन्होंने कहा कि चंबा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने विभिन्न पदों पर रहते हुए कई वर्षों तक जनता की सेवा की है तथा आगे भी सांसद बनने के बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है