मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 19, 2025 12:01 अपराह्न

printer

कनाडा: हैमिल्टन में गोली लगने से भारतीय छात्रा की मौत

कनाडा के हैमिल्टन, ओंटारियो में बस स्टॉप पर इंतजार करते समय 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली लगने से मौत हो गई। वह मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी और बुधवार शाम को जब यह घटना हुई, तब वह काम पर जा रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं पाई। पुलिस ने पुष्टि की कि वह निर्दोष थी। गोलियां पास के एक घर में भी लगीं, जहां लोग टीवी देख रहे थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

 

इस बीच, टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने छात्रा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उसके परिवार के संपर्क में है और हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच हत्या के तौर पर कर रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….