मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 21, 2025 9:34 पूर्वाह्न

printer

कनाडा: सांसद चंद्र आर्य ने खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग की

कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कनाडा में हिंदू और सिख समुदायों से खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ़ आवाज़ उठाने और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह मांग हाल ही में ब्रिटिश कोलंबिया में लक्ष्मी नारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों के हमले के बाद की गई है। श्री आर्य ने सोशल मीडिया पर, कनाडाई हिंदू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें इस बर्बरता की निंदा की गई और इसे कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ के बढ़ते प्रभाव के रूप में वर्णित किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि ये चरमपंथी तत्व अधिक संगठित होकर हिंदू आवाज़ दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

    एक अन्‍य घटना में, वैंकूवर में खालसा दीवान सोसाइटी गुरुद्वारा यानि रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा में भी तोड़फोड़ की गई। श्री आर्य ने घटना के बारे में कहा कि चरमपंथी समूह सिख संस्थानों को भी निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुप रहना अब कोई विकल्प नहीं है। खालसा दीवान सोसाइटी ने बर्बरता की कड़ी निंदा की और इसे भय और विभाजन फैलाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि कुछ चरमपंथियों को व्यापक सिख समुदाय की कड़ी मेहनत और मूल्यों पर हावी नहीं होना चाहिए। दोनों घटनाओं की वैंकूवर पुलिस जांच कर रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….