मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 18, 2025 8:57 अपराह्न

printer

कठुआ के खेल स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का वर्चुअल उद्घाटन

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कठुआ के खेल स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का वर्चुअल उद्घाटन किया। हमारे संवाददाता ने बताया कि एक दिन के इस खेल महाकुंभ में पुरुष और महिला एथलीटों के विभिन्‍न आयु वर्गों में वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इस पहल का उद्देश्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने सांसद खेल स्पर्धा की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए खेलों में शामिल होने का एक बेहतरीन अवसर है।

उन्होंने प्रतिभागियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में ऐसी गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक शक्ति का निर्माण होता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व गुणों का भी विकास होता है। कठुआ के उपायुक्‍त डॉ. राकेश मिन्हास ने कहा कि इस स्‍पर्धा से युवाओं को खेलों जैसी सकारात्मक और स्वस्थ गतिविधियों के लिए प्रोत्‍साहित करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता का पता चलता है। सांसद खेल स्पर्धा में न केवल एथलीटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि स्थानीय समुदाय से भी इसे जबरदस्त सहयोग मिला। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

14/08/24 | 2:08 अपराह्न