मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 28, 2025 1:54 अपराह्न

printer

कंबोडिया में एच-5 एन-1 वायरस से 11 वर्षीय लड़के की मौत, साल की चौथी मृत्यु

कंबोडिया में, कम्पोंग स्पू प्रांत में एक 11 वर्षीय लड़के की आज एच-5 एन-1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा से मृत्यु हो गई। इस वायरस से इस वर्ष अब तक होने वाली ये चौथी मृत्यु है।

    कम्‍बोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस वक्‍तव्‍य में बताया है कि रोगी के घर के पास मुर्गियाँ और बत्तखें बीमार हो गई थीं और लड़के के बीमार होने से एक सप्ताह पहले उनकी मृत्यु हो गई थी। स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के स्रोत की जांच कर रहे हैं। एच-5 एन-1 इन्फ्लूएंजा एक ऐसा फ्लू है जो आम तौर पर बीमार मुर्गियों के बीच फैलता है, लेकिन कभी-कभी मुर्गियों से इंसानों में फैल सकता है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना और गंभीर श्वसन संबंधी बीमारी शामिल हैं। 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान