ओडिशा में देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र शहर पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन के विभिन्न अनुष्ठान आज सुबह से चल रहे हैं। देव स्नान पूर्णिमा उत्सव वार्षिक रथ यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है और यह ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा के दिन आयोजित किया जाता है। यह त्यौहार ओडिशा के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है और इसे देखने के लिए पुरी में हजारों भक्त एकत्र हुए हैं।
Site Admin | जून 11, 2025 1:42 अपराह्न
ओडिशा: देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर पुरी में जुटे हजारों भक्त
