मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 4, 2025 5:15 अपराह्न

printer

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का रणनीतिक संदेश स्‍पष्‍ट था: उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह

उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने इस बात पर जोर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का रणनीतिक संदेश स्‍पष्‍ट था। नई दिल्ली में आज नये युग की सैन्य प्रौद्योगिकियां विषय पर एक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लक्ष्यों का चयन और योजना प्रौद्योगिकी तथा खुफिया जानकारी के माध्यम से एकत्र किए गए व्यापक डेटा पर आधारित थे। उन्होंने कहा कि शुरू में कुल 21 लक्ष्यों की पहचान की गई थी, और अंतिम क्षणों में उनमें से नौ को निशाना बनाने का सोचा समझा निर्णय लिया गया था।   जनरल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का 81 प्रतिशत सैन्य हार्डवेयर चीन से था। उन्होंने कहा कि चीन ने संभवतः इसे विभिन्न अन्य प्रणालियों के खिलाफ अपने हथियारों का परीक्षण करने के अवसर के रूप में देखा।

 

इस बीच, भारतीय सेना के मास्टर जनरल सस्टेनेंस लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने आधुनिक युद्ध पद्धतियों के मूल्य और महत्व को रेखांकित किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 8:54 अपराह्न