अमरीकी उद्यमी एलन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है, जिसका नाम अमरीका पार्टी होगा। इसका उद्देश्य रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के वर्चस्व वाली दो पार्टी वाली व्यवस्था को चुनौती देना है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह घोषणा करते हुए उन्होंने दोनों प्रमुख पार्टियों पर अनियंत्रित सरकारी खर्च और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। मस्क का जन्म अमरीका में नहीं हुआ है और इसलिए वे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं हो सकते।
Site Admin | जुलाई 6, 2025 2:35 अपराह्न
एलन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की
