मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन-एमबीएसई ने आज 2025 की 10वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये। परीक्षा में इस बार कुल 76 दशमलव छह-आठ प्रतिशत छात्र सफल हुए। लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 77 दशमलव आठ – छह प्रतिशत लडके परीक्षा में पास हुए हैं, जबकि पास होने वाली लड़कियों का प्रतिशत 75 दशमलव छह-तीन रहा है।
इस बार बोर्ड परीक्षा में दस हजार 71 लड़कियों समेत 18 हजार 9 सौ 46 छात्र शामिल हुए।