मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 8, 2024 5:39 अपराह्न | defence

printer

एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय तीनों सेनाओं के अधिकारियों के लिए पहला संयुक्त परिचालन समीक्षा और मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित करेगा

 

 

एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय कल से दिल्ली में तीनों सेनाओं के अधिकारियों के लिए पहला संयुक्त परिचालन समीक्षा और मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम को तीनों सेनाओं के मेजर जनरल और उनके समकक्ष अधिकारियों के साथ-साथ रक्षा, विदेश और गृह मंत्रालयों के अधिकारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य रणनीतिक योजना बनाना, भविष्य के खतरों, चुनौतियों और संघर्षों का अनुमान लगाना तथा उनके प्रति स्‍वयं को तैयार करना है। यह कार्यक्रम परिचालन के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए विभिन्न सेवाओं के बीच समन्‍वय को बढ़ावा देगा। इसमें प्रति दिन अलग-अलग विषयों पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा पैनल चर्चा और व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान