मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 20, 2024 8:00 अपराह्न

printer

उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सद्भाव एवं एकता की शपथ दिलाई

उपायुक्त जतिन लाल ने (मंगलवार) सद्भावना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सद्भाव एवं एकता की शपथ दिलाई। उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

उपायुक्त जतिन लाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा के आधार पर भेदभाव किए बिना देश की भावनात्मक एकता और सद्भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे हिंसा मुक्त समाज बनाने के साथ एक-दूसरे की सहायता में तत्पर रहें और नेक कार्य करते हुए समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर, सीपीओ संजय सांख्यान, डीआरओ अजय सहित उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सद्भावना शपथ ग्रहण की।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है