मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 15, 2024 5:13 अपराह्न

printer

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वनों में आग की घटनाओं की लगातार बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की

वनों में आग की घटनाओं की लगातार बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी जिलावासियों से बहुमूल्य वन संपदा और वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की है।वनों में आग की समस्या के संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में दरखास्त लेकर पहुंची नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 की एक महिला उषा देवी की वन्य प्राणियों के प्रति गहरी संवेदना की सराहना करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य की अमूल्य वन संपदा और वन्य प्राणियों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से जिला भर के जंगल जिस तरह आग की चपेट में आ रहे हैं, उससे केवल जिला का हरित आवरण ही नष्ट नहीं हो रहा है, बल्कि कई वन्य जीव भी आग की भेंट चढ़ रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि हमीरपुर शहर की एक आम महिला ने इन वन्य प्राणियों के प्रति गहरी संवेदना का परिचय देते हुए इनकी रक्षा की गुहार लगाई है जोकि अपने आप में एक मिसाल है। अमरजीत सिंह ने कहा कि सभी जिलावासियों से इस आम महिला से सीख लेनी चाहिए तथा वनों को आग से बचाने के लिए अपने स्तर पर हरसंभव योगदान देना चाहिए।
उन्होंने सभी जिलावासियों से वनों की रक्षा के लिए आगे आने तथा वन संरक्षण अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है