मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 2, 2025 11:09 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री धनखड़ ने कहा कि राज्य अपनी प्रगति और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है और इसने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जो विकास और कल्याण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उपराष्ट्रपति ने कामना की कि राज्य और इसके लोग आगे भी बढ़ते रहें और आने वाले वर्षों में और अधिक ऊंचाइयों को छूते रहें।

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर श्री मोदी ने कहा कि राज्य राष्ट्रीय प्रगति में अद्वितीय योगदान देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में सरकार ने राज्य के लोगों के लिए जीवन को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने राज्य के लोगों की सफलता और समृद्धि की भी कामना की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

09/10/24 | 8:31 अपराह्न