मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 18, 2024 5:52 अपराह्न

printer

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निरीक्षण किया

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा में निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निरीक्षण किया। करीब 52 करोड़ रुपये की लागत के इस पुल की कुल लंबाई 560 मीटर होगी। इसके बनने से स्वां नदी के आर-पार आवाजाही में सुगमता होगी और रोड़ कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
 
 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता सुनिश्चत बनाने और कार्य को रिकार्ड समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
 
 
इस अवसर पर श्री अग्निहोत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हम हरोली विस क्षेत्र में सभी बुनियादी सुविधाएं जुटाने के बाद अब भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रख कर काम कर रहे हैं। प्रगति के नवीन संसाधनों से लेकर रोजगार सृजन के नए साधनों तक, हर क्षेत्र में भविष्योन्मुखी विकास को तरजीह दी जा रही है।
 
 
उन्होंने कहा कि हरोली में हर तरह, हर तरफ, काम बोलता है। जब भी हरोली की बात होती है, यहां के अदभुत विकास की बात होती है। सड़कों पुलों की अनेकों परियोजनाओं के अलावा क्षेत्र में पानी की करीब 500 करोड़ की योजनाओं के काम जोरों पर हैं। हरोली को पूर्ण विकसित और समृद्धि तथा विकास का आदर्श बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जनता के साथ तथा सहयोग से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है