मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 1, 2024 8:12 अपराह्न

printer

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ से राज्य स्तरीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज लखनऊ से राज्य स्तरीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मच्छर जनित रोगों से मुक्ति पाने के लिए सभी को अभियान से जुड़ना होगा। श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार के 13 विभाग इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

आज संचारी रोग अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जो जलभराव है स्वच्छ जल में जो मच्छर जनित रोग होते है इस अभियान के तहत ऐसे सभी मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए हम दस्तक अभियान के माध्यम से साफ भरे हुए जल को रोकने के लिए घर-घर अभियान चलाएंगे और छिड़काव पर्याप्त मात्रा में करेंगे जिससे डेंगू, मलेरिया, कालाजार जैसे  मच्छर जनित रोगों उन पर हम नियंत्रण पा पाएंगे पूरे प्रदेश में चलेगा।

फर्रुखाबाद जिलाधिकारी डॉक्टर वी. के. सिंह ने कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रैली में शामिल लोगों को संचारी रोग नियंत्रण के लिये शपथ भी दिलाई।

 

हमीरपुर में आज अभियान के तहत जिलाधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिर्ज़ापुर में भी जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से अभियान की शुरुआत की।

 

इस अभियान के तहत पूरे महीने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन, एंटी लारवा छिड़काव और फॉगिंग का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है