अक्टूबर 16, 2025 8:08 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश के दिव्य दिवाली मेले में प्रदर्शित होंगे दिव्यांगों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प और वस्तुएं

उत्तर प्रदेश सरकार आज से कई ज़िलों में दिव्य दिवाली मेले का आयोजन कर रही है। दो दिन के इस मेले के दौरान दिव्यांगों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प और अन्य वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। यह पहला मौक़ा है जब दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग इस प्रकार के मेले का आयोजन कर रहा है।

 

पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग सशक्तिकरण राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य दिव्यांगों के उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध कराकर उनके भीतर आत्मविश्वास भरना है। इन उत्पादों में कृत्रिम आभूषण, घरेलू सजावटी सामान, हथकरघा उत्पाद, आकर्षक मोमबत्तियां, मिट्टी के दीये, पूजा सामग्री, अचार और मसाले भी शामिल हैं।