मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 6, 2025 6:28 अपराह्न

printer

उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र ने तैयार की डीपीआर

उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र- यूएलएमएमसी, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अधीन खारा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के पिछले भाग में हो रहे भूस्खलन रोकथाम के लिए अहम सुझाव देगा। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने ये जानकारी देते हुए बताया कि यूएलएमएमसी के वैज्ञानिकों ने भूस्खलन की रोकथाम के लिए पूरे भूगर्भीय, भू-भौतिकी और भू-तकनीकी परीक्षण कर विस्तरित परियोजना रिपोर्ट बना ली है। उन्होंने बताया कि यूएलएमएमसी इस परियोजना की निगरानी भी करेगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित खारा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट आसन नदी में ताजेवाला डैम पर स्थित है। आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित यूएलएमएमसी अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार करते हुए विभिन्न विभागों को परामर्श सेवाएं प्रदान कर रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है