मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 29, 2024 3:29 अपराह्न

printer

उत्तराखंड सरकार, राज्य में बकाएदारों पर कसेगी शिकंजा

 

उत्तराखंड सरकार, राज्य में बकाएदारों पर शिकंजा कसने जा रही है। इस संबंध में राजस्व परिषद अध्यक्ष आनंद बर्द्धन ने राज्य के दस बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए जिलाधिकारियों और उपजिलाधिकारियों को अपने स्तर से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व परिषद अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के दोनों मंडल आयुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ विभागीय कार्यकलापों के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारियों को मुख्य देयों और विविध देयों की निर्धारित समय सीमा के भीतर शत प्रतिशत वसूली करने को कहा है। साथ ही जिन जिलों में वसूली मानक के अनुरूप नहीं हो पाई है, वहां विशेष अभियान चलाकर वसूली कराए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा में अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। जिन राजस्व न्यायालयों में तीन से पांच वर्ष से अधिक समय से जो प्रकरण लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित करने को भी कहा गया है। 

 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है