मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 10, 2024 3:17 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में राज्यमें आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत होने वाले विभिन्न सुरक्षात्मक और पुर्ननिर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्धता को प्राथमिकता देने के निर्देश

उत्तराखंड में राज्य में आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत होने वाले विभिन्न सुरक्षात्मक और पुर्ननिर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्धता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षात्मक कार्याे के साथ ही नदियों का नियमित चैनलाइजेशन करने को कहा है। सचिवालय में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों पर अनुमोदन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीमती रतूड़ी ने जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में आबादी की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कटाव स्थलों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्यों और रूद्रप्रयाग जिले में संवेदनशील क्षेत्रों में भूधंसाव और भूस्खलन की रोकथाम तथा नदियों के किनारे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का अनुमोदन किया। उन्होंने उत्तरकाशी के बड़कोट के बनास गांव में आबादी के बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्यों, उधमसिंहनगर के सितारगंज में निर्मल नगर को बैगुल नदी की बाढ़ से बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना जैसे विभिन्न प्रस्तावों पर स्वीकृति दी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है