मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 17, 2024 6:13 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, तापमान में वृद्धि और लू की संभावना

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है। मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्म हवा चलने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में वृद्धि और लू की संभावना को देखते हुए विभाग ने लोगों से दिन के समय अनावश्यक बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही बाहर जाने पर सिर को ढ़क कर और तरल पदार्थों के अलावा पानी का अधिक सेवन करने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अगले कुछ दिन भीषण गर्मी और लू की संभावना बने रहने के आसार हैं, जबकि राज्य के अन्य जिलों में कल से कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 43 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रूड़की में रिकॉर्ड किया गया।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है