विद्यालयी शिक्षा विभाग के तहत कलस्टर विद्यालय योजना के पहले चरण में प्रत्येक विकासखंड में एक-एक कलस्टर विद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है। इन विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थलीय निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस योजना के तहत राज्यभर में 95 विकासखंडों में एक-एक कलस्टर विद्यालय स्थापित किया जाएगा। इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक की सुविधाएं, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, प्रयोगशालाएं, खेल मैदान और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मंत्री ने बताया कि इन विद्यालयों को जल्द ही आवासीय विद्यालयों में बदलने की योजना है, जिससे दूरदराज के छात्रों को आवासीय सुविधा भी मिल सके।