मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 30, 2024 2:38 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में अवैध जमीनों की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार सख्त

राज्य में भू-कानून की दिशा में लिए गए निर्णय के बाद अवैध रूप से जमीनों की खरीद-फरोख्त करनेवालों के ख़िलाफ सरकार ने कार्रवाई  तेजकर दी है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भू क़ानून को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार भू-क़ानून को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि राज्यमें किसी विशेष उपयोग के लिए खरीदी गई भूमि को अगर सही तरह से उपयोग मेंनहीं लाया जा रहा है, तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उस भूमि को राज्यसरकार में निहित किया जाएगा। इसके अतिरिक एक परिवार में 250 वर्ग मीटर से ज्यादाभूमि ख़रीद कर जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है, उनकी भी अतिरिक्त ज़मीनराज्य सरकार में निहित की जाएगी। वन मंत्री ने कहा कि राज्य हित में भू-क़ानूनमें अपेक्षित सुधार किए जांएगे और इसके लिए प्रदेश के नागरिकों को भी जागरूकहोकर सरकार का सहभागी बनना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में भू-कानूनमें जिन संसोधनों का अपेक्षित परिणाम नहीं मिला है, उनमें जन भावनाओं केअनुरूप संशोधन किया जाएगा। वन मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपनीपैतृक भूमि को संरक्षित करें और उसे न बेचें। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है