मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 30, 2024 6:25 अपराह्न

printer

उत्तराखंड पुलिस और गृह मंत्रालय की भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने दक्षिण एशिया में सिम कार्टेल का भंडाफोड़ किया

उत्तराखंड पुलिस और गृह मंत्रालय की भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) ने दक्षिण एशिया में फर्जी सिम कार्ड भेजने वाले सिम कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले एक मास्टरमाइंड को हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अब तक 20 हजार से अधिक फर्जी सिम कार्ड दक्षिण एशियाई देशों थाईलैंड, कम्बोडिया, म्यांमार के अलावा भारत के कई राज्यों के साइबर ठगों को उपलब्ध कराए हैं। इस व्यक्ति ने मंगलौर थाना क्षेत्र में घर-घर जाकर कई महिलाओं को फर्जी सरकारी स्कीम और कंपनी की ओर से गिफ्ट देने का लालच देकर उनके आवश्यक दस्तावेज व बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा निशानी लेकर फर्जी तरीके से हजारों सिम कार्ड्स एक्टिवेट किये थे। पुलिस ने मास्टरमाइंड के पास से 1 हजार आठ सौ से अधिक सिम कार्ड्स, दो चेक बुक, पांच मोबाइल व दो बायोमैट्रिक डिवाइस बरामद की हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है