मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 16, 2024 1:01 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश यात्रा मार्गों के विभिन्न स्थानों पर फंसे तीर्थयात्रियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया

 

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कल मोटरसाईकिल पर सवार होकर संयुक्त रूप से शहर का निरीक्षण किया। सबसे पहले जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सबसे पहले घंटाघर पंहुचे, जहां उन्होंने जाम से निजात दिलाने और पार्किंग व्यवस्था की संभावनाएं देखी। उन्हांने घंटाघर से पैदल पल्टन बाजार का निरीक्षण किया, जहां जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग के लिए छोटे-छोटे स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहर में जाम के लिए जिम्मेदार घटकों और संरचनाओं को चिन्ह्कित कर हटाने और फुटओवर ब्रिज की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसियों को हिदायत दी कि शहर में चल रहे सीवर और पेयजल लाइन के कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों को पहले ठीक करें, इसके बाद ही आगे के कार्यों की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सड़कों में जलभराव और गड्ढो की शिकायतों पर सम्बन्धित एजेंसियों को चेताया कि सड़क दुरूस्त करें, नही तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने घंटाघर से बिंदाल चौक, बल्लुपुर चौक और बल्लीवाला चौक का निरीक्षण करते हुए यातायात समस्या, पार्किंग और जलभराव की स्थिति जानी तथा इसमें सुधार के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। राजधानी में यातायात समस्या, जलभराव, सड़कों के गड्ढे आदि समस्याओं के निस्तारण के लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है, जिन पर जिलाधिकारी कभी भी निरीक्षण कर सकते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है