मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 15, 2024 8:57 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के देहरादून में आज 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रतीक-चिह्न, शुभंकर, गान, जर्सी और मशाल का अनावरण किया गया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आज 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रतीकचिह्न, शुभंकर, गान, जर्सी और मशाल का अनावरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य भारत को खेलों में महाशक्ति बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल नीति में लगातार सुधार कर रही है।

    राष्ट्रीय खेलों की विषय-वस्तु ‘‘ग्रीन गेम्स’’ रखे जाने पर श्री मंडाविया ने कहा कि यह उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता के अनुरूप है।

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि सरकार भारत में ओलंपिक आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकारों को खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास करने होंगे। श्री खडसे ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए केंद्र, उत्तराखंड सरकार को हरसंभव मदद देगा।

    38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में होने हैं। ये खेल देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, रुद्रपुर और हल्द्वानी में होंगे। राष्ट्रीय खेलों में कुल 38 स्पर्धाएं होंगी, जिनमें चार प्रदर्शन खेल शामिल हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….