मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 18, 2024 6:28 अपराह्न

printer

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू की

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चमोली जिले की बदरीनाथ और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

 

पार्टी के 40 स्टार प्रचारक दोनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। भाजपा ने दोनों सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा पूर्व में ही कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून को नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी गोपेश्वर में शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

 

उनके नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और गढ़वाल क्षेत्र के कैबिनेट मंत्रियों के मौजूद रहने की उम्मीद है। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने करतार सिंह भडाना को पार्टी उम्मीदवार बनाया है।

 

वहीं, कांग्रेस, बसपा और उत्तराखण्ड क्रांति दल ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेेस के लिए बदरीनाथ सीट से लखपत बुटोला और मंगलौर सीट से काजी निजामुद्दीन को प्रत्याशी बनाया है। बसपा के लिए मंगलौर सीट से उबेदुर्रहमान चुनावी मैदान में हैं।

 

वहीं, उत्तराखण्ड क्रांति दल के लिए बदरीनाथ सीट से बच्ची राम उनियाल चुनाव लड़ेंगे। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है