मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 16, 2024 1:37 अपराह्न

printer

उत्तराखंड: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचाया गया

 

 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया और धारचूला में सेना के हेलीपैड पर ले जाया गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर ने धारचूला से चौदह उड़ानें भरीं और बुदी, खेला और सिर्खा से कुल 63 लोगों को सुरक्षित बचाया। बचाए गए लोगों में विभिन्न राज्यों के 46 आदि कैलाश तीर्थयात्री शामिल हैं। इसके अलावा जिले के ऊंचाई वाले गांवों में रहने वाले 17 लोगों को भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से धारचूला तक सुरक्षित पहुंचाया गया। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है और ऊंचाई वाले संवेदनशील इलाकों में फंसे स्थानीय लोगों को सुरक्षित बचाया जा रहा है।

    गौरतलब है कि 13 सितंबर को भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु फंसे हुए थे। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में प्रभावित यात्रा मार्ग चालू कर दिया जाएगा।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है