मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 11, 2025 8:40 पूर्वाह्न

printer

ईरान के राजदूत इराज इलाही ने क्षेत्रीय संपर्क के लिए सुनहरे प्रवेश द्वार के रूप में चाबहार बंदरगाह के महत्व पर जोर दिया

 
 
ईरान के राजदूत इराज इलाही ने क्षेत्रीय संपर्क के लिए सुनहरे प्रवेश द्वार के रूप में चाबहार बंदरगाह के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने दीर्घकालिक परिचालन समझौते और अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे के माध्यम से भारत-ईरान संबंधों को मजबूत करने में इसकी भूमिका का उल्‍लेख किया है। पिछले साल, ईरान और भारत ने हिंद महासागर के साथ के देशों को मध्य एशिया और काकेशस से जोड़ने वाले चाबहार बंदरगाह को चलाने के लिए दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 
 
ईरान के राजदूत ने ईरान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर दोनों देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक संबंधों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि ईरान और भारत के बीच मित्रता का लंबा इतिहास है। फ़ारसी भाषा दोनों देशों के बीच एक प्रमुख सांस्कृतिक कड़ी है और भारत सरकार ने इसे भारत की शास्त्रीय भाषाओं में से एक के रूप में मान्यता दी है। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स जैसे मंचों  सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग का भी उल्‍लेख किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है