मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 19, 2025 1:31 अपराह्न

printer

ईरान और अमरीका के बीच परमाणु वार्ता का नया दौर आज रोम में आयोजित होगा

ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को लेकर दशकों से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने के लिए अमरीका और ईरान आज रोम में परमाणु वार्ता का एक नया दौर आयोजित करने वाले हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची और अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रम्प के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ ओमान के मध्यस्थों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत करेंगे। इससे पहले, पिछले सप्ताह मस्कत में  पहले दौर की वार्ता रचनात्‍मक रही थी। इस बीच, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कूटनीतिक प्रयास विफल होने पर संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है।

 

अमरीका चाहता है कि ईरान अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम का उत्पादन बंद कर दे। अमरीका का मानना ​​है कि इससे परमाणु बम बनाया जा सकता है। हालांकि, ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और उसने प्रतिबंधों को हटाने के बदले में बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

11/09/24 | 7:28 अपराह्न