मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 7, 2025 8:15 अपराह्न

printer

ईद-उल-अजहा का त्‍यौहार बांग्‍लादेश में धार्मिक उत्‍साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

ईद-उल-अजहा का त्‍यौहार बांग्‍लादेश में धार्मिक उत्‍साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। विशेष नमाज के बाद एक दूसरे को शुभकामनाएं देने और कुर्बानी का त्‍यौहार मनाने के लिए लोग आज सुबह मस्जिदों में एकत्र हुए।

    राजधानी ढाका में राष्‍ट्रीय बैतुल मुकर्रम मस्जिद में सुबह सात बजे से नमाजियों के लिए पांच पारियों के नमाज कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्‍ट्र की शांति और विकास तथा वैश्‍विक शांति के लिए विशेष नमाजें भी अदा की गई। राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद शहाबुद्दीन ने अपने संदेश में धनी और समृद्ध लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया ताकि ईद के आनंद से कोई भी वंचित न रहे।

    बांग्‍लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्‍य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्‍मद युनूस ने अपने संदेश में ईद-उल-अजहा के अवसर पर देशवासियो को शुभकामनाएं दीं। ढाका के उत्‍तरी और दक्षिणी नगर निगमों ने कुर्बानी से जमा हुए पशुओं के अवशेष की सफाई करने के लिए शहर में विशेष प्रबंध किए थे। 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

19/10/24 | 5:21 अपराह्न