इटली में देश की नागरिकता और श्रम कानूनों में महत्वपूर्ण बदलावों पर जनादेश के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान कल समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की सरकार और उनके सहयोगियों ने प्रस्तावित सुधारों का कड़ा विरोध किया है और जनता से मतदान का बहिष्कार करने की अपील की है। मेलोनी यह कहते हुए इन सुधारों का विरोध कर रही हैं कि इटली पहले से ही यूरोप में सबसे अधिक संख्या में नागरिकता देने वाला देश है ऐसे में नागरिकता कानूनों में बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं है। इटली के कानून के मुताबिक मतदान तभी मान्य होगा जब कम से कम 50 प्रतितशत पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
प्रस्तावित सुधार देश की आव्रजन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए चलाए जा रहे व्यापक आंदोलन का हिस्सा है। इसके तहत गैर यूरोपीय यूनियन क्षेत्र के निवासियों के लिए इटली की नागरिकता के लिए आवेदन करने की प्रतीक्षा अवधि 10 वर्ष से घटाकर केवल पांच वर्ष करने का है। जर्मनी और फ्रांस में भी ऐसी ही व्यवस्था है। सुधारों के लिए अभियान चलाने वाले समूह का तर्क है कि इस बदलाव से लगभग ढाई करोड लोगों को लाभ होगा।