इटली की राजधानी रोम में, अमरीका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का दूसरा दौर संपन्न हो गया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि बातचीत में प्रगति हो रही है और दोनों पक्ष कुछ बातों पर सहमत हुए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि सकारात्मक माहौल के कारण संभावित समझौते के मामले में प्रगति हुई है।
अमरीका में ट्रम्प प्रशासन ने भी कहा है कि दोनों पक्षों के बीच अच्छी प्रगति हुई है।
वार्ता का पहला दौर पिछले सप्ताह ओमान की राजधानी मस्कत में हुआ था।
तीसरे दौर की वार्ता भी 26 अप्रैल को मस्कत में ही होनी है।