मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 27, 2025 12:48 अपराह्न

printer

इजराइली सेना ने गाजा में अपने हवाई और जमीनी अभियान को तेज किया

आधिकारिक बयानों के अनुसार इजराइली सेना ने गाजा में अपने हवाई और जमीनी अभियान को तेज कर दिया है। 18 मार्च से अब तक 430 से अधिक स्थानों पर हमला किया गया है। अब फिर से किया गया हमला दो महीने के युद्धविराम के अंत का प्रतीक है।

 

सेना द्वारा दावा किया है कि सभी लक्ष्य आतंकवाद से संबंधित थे। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शत्रुता के फिर से शुरू होने के बाद से लगभग 830 मौतों की सूचना दी है। इस दौरान किसी भी इजराइली की मौत की सूचना नहीं मिली है।

 

7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद इजराइल द्वारा अपना हमला शुरू करने के बाद से गाजा में कुल मौतों की संख्या 50,000 को पार कर गई है। इजराइल ने सीरिया और लेबनान में भी हमले जारी रखे। लेबनान में, इजराइल ने शनिवार को 40 से अधिक हिजबुल्लाह आतंकवादी ठिकानों पर हमला किये गये। इस हमले को लेबनान से गैलिली की ओर रॉकेट फायर का जवाब बताया।

 

नवंबर में लागू हुए युद्ध विराम के बावजूद, इज़राइल ने लेबनान में दर्जनों अतिरिक्त हमले किए। इस बीच, पिछले मंगलवार को गाजा युद्ध विराम को प्रभावी रूप से समाप्त करने के बाद से इज़राइली हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा 14 मिसाइलों को रोका गया।

 

सेना ने कहा कि इसमें यमन से दागी गई छह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, लेबनान से तीन रॉकेट और गाजा पट्टी से दागी गई पांच मिसाइलें शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है