मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2024 9:09 अपराह्न | AYUSH

printer

आयुष के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट-एनईएक्‍सटी वर्ष 2021-2022 बैच से प्रभावी होने की घोषणा

 

    केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज आयुष के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट-एनईएक्‍सटी वर्ष 2021-2022 बैच से प्रभावी होने की घोषणा की। श्री जाधव ने कहा कि इस मामले को लेकर छात्रों की चिंताओं की समीक्षा के लिए गठित समिति की सिफारिश पर यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि समिति ने सिफारिश की है कि एनईएक्सटी को राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग और राष्ट्रीय होम्योपैथी अधिनियम आयोग के तहत वर्ष 2021-22 शैक्षणिक सत्र में नामांकित छात्रों पर लागू किया जाएगा। समिति की अध्यक्षता जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने की। प्रोफेसर शर्मा ने छात्रों के सुझावों की समीक्षा करके मंत्रालय को सिफारिशें सौंपीं। इसके अंतर्गत एक साल की इंटर्नशिप पूरी करने के बाद राज्य या राष्ट्रीय रजिस्टर में लाइसेंस और नामांकन के लिए परीक्षा अनिवार्य है।

    श्री जाधव ने सभी नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी अभियान देश का प्रकृति परिक्षण अभियान की भी घोषणा की।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान