मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 28, 2025 1:57 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी त‍था दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का शुभारंभ

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी त‍था दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का शुभारंभ किया। उन्‍होंने लाभार्थियों को वय वंदना कार्ड वितरित किए।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पुरी ने कहा कि इस योजना को न केवल भारत में बल्कि विश्‍व में एक स्वास्थ्य मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैशलेस सुविधा इस योजना की एक बड़ी विशेषता है जो किसी अन्य स्वास्थ्य योजना में उपलब्ध नहीं है।

 

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस योजना के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार आज से इस योजना के लिए पंजीकरण शुरू कर रही है।

 

योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….