मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2024 6:04 अपराह्न

printer

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री होंगी

आम आदमी पार्टी ने आज घोषणा की कि पार्टी की वरिष्‍ठ नेता आतिशी दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री होंगी। आज नई दिल्‍ली में पार्टी के विधायकों की बैठक के दौरान उनको आप विधायक पार्टी की नेता चुना गया है। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में दिल्‍ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तक एकमत से निर्णय लिया गया है कि आतिशी मुख्‍यमंत्री रहेंगी।

 

उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि दिल्‍ली का विधानसभा चुनाव इस वर्ष अक्‍टूबर-नवंबर महीने में कराया जाय। श्री राय ने आम आदमी पार्टी को खत्‍म करने के लिए भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगाया।

 

    मीडिया से बातचीत में दिल्‍ली की मनोनीत मुख्‍यमंत्री आतिशी ने पार्टी प्रमुख का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि वे कडी मेहनत जारी रखेंगी और दिल्‍ली के लोगों के लिए पहले से चल रही योजनाएं भी जारी रहेंगी।  

 

    दो दिन पहले जेल से रिहा होने के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वे अपने पद से इस्‍तीफा दे देंगे। श्री केजरीवाल आज शाम अपना इस्‍तीफा सौंपने के लिए उपराज्‍यपाल वी.के.सक्‍सेना से मुलाकात करेंगे।

 

इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ चेहरा बदल जाने से पार्टी का चरित्र नहीं बदलेगा। दिल्‍ली भाजपा प्रमुख विरेन्‍द्र सचदेवा ने मीडिया को बताया कि आम आदमी पार्टी भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त है। पार्टी को श्री केजरीवाल के नेतृत्‍व में पिछले दस वर्षों के किये गये भ्रष्‍टाचार का उत्तर देना होगा।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है