मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 26, 2024 8:32 पूर्वाह्न

printer

आज संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ है

आज संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ है। आज ही के दिन संविधान को अंगीकार किया गया था। सरकार ने इस अवसर पर आज से एक वर्ष तक चलने वाले समारोह की शुरूआत की है। ये समारोह 26 नवम्बर, 2025 तक देशभर में आयोजित किए जाएंगे।

 

संविधान सभा ने 26 नवम्बर, 1949 को संविधान को अंगीकार किया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली में संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्पति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। संविधान दिवस पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।  

 

   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सर्वोच्च न्यायालय में सविधान दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किया जा रहा है। 

 

    वहीं आज भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में राज्य-स्तरीय “संविधान दिवस“ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश की विविध विभूतियों का स्मरण किया जाएगा। इसमें संविधान निर्माण सम्बंधी प्रदर्शनी लगाई जाएगी और संविधान संबंधी लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है