आज विश्व मत्स्य दिवस मनाया जा रहा है। मत्स्य पालन के महत्व और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र तथा मछुआरों की आजीविका की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर वर्ष इस दिन वैश्विक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष के विश्व मत्स्य दिवस का विषय भारत का नीला परिवर्तन: लघु-स्तरीय और टिकाऊ मत्स्य पालन को सुदृढ़ बनाना है। इस अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि भारत में अंतर्देशीय मत्स्य पालन, समुद्री मत्स्य पालन की तुलना में अधिक है।