आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। यह दिन प्रेस स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करने और दुनिया भर में प्रेस स्वतंत्रता की स्थिति का आकलन करने के रूप में मनाया जाता है।
इस वर्ष का विषय है नई दुनिया में रिपोर्टिंग – प्रेस स्वतंत्रता और मीडिया पर कृत्रिम मेधा का प्रभाव। यह विषय पत्रकारिता, मीडिया और प्रेस स्वतंत्रता को बदलने में कृत्रिम मेधा के तेजी से विकास और उपयोग पर प्रकाश डालता है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, 1991 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था। यह अफ्रीकी पत्रकारों के आह्वान के बाद शुरू किया गया था। इन पत्रकारों ने मीडिया बहुलवाद और स्वतंत्रता पर ऐतिहासिक विंडहोक घोषणा तैयार की थी।