केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश के सिहोर जिले की एक दिन की यात्रा पर हैं। श्री चौहान सिहोर और इच्छावर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ 51 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों के भूमि पूजन में हिस्सा लेंगे। श्री चौहान इच्छावर में विकसित कृषि संकल्प अभियान को संबोधित करेंगे और शाम को भाउखेड़ी में किसान चौपाल में किसानों से बातचीत करेंगे।
Site Admin | जून 7, 2025 1:12 अपराह्न
आज मध्य प्रदेश के सिहोर जिले की एक दिन की यात्रा पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
