मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 20, 2024 8:38 अपराह्न

printer

आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है

आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली में वीर भूमि जाकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

इधर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राजीव गांधी की जयंती पर उनके छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविन्द्र चौबे और पूर्व मंत्री उमेश पटेल सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

 

वहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तैल चित्र पर आज नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत और कांग्रेस के अन्य विधायकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है