मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 31, 2025 10:06 पूर्वाह्न

printer

आज पूरे देश में मनाई जा रही है ईद-उल-फितर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोगों को दी शुभकामनाएं

ईद-उल-फितर का त्योहार आज देशभर में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद को रमजान के महीने की समाप्ति का प्रतीक भी माना जाता है। इस मौक़े पर आज ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अता की जा रही है। राजधानी दिल्ली में जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में विशेष नमाज अता की जा रही है।

   

राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने कहा कि ईद-उल-फितर रोजा और इबादत के पूरा होने का त्‍योहार है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की है कि यह पर्व शांति, प्रगति और खुशहाली लेकर आएगा तथा सकारात्‍मक सोच के साथ आगे बढने की शक्ति प्रदान करेगा।

   

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ईद सांस्कृतिक विविधता और एकजुटता का प्रतीक है। उन्‍होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व उन मूल्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करेगा जो हमारे जीवन को दिशा देते हैं और एक मज़बूत, समृद्ध राष्ट्र के रूप में हमें एकजुट बनाए रखते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है