मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 28, 2025 8:16 अपराह्न

printer

आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू

आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गए हैं। हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र की स्थापना की गई है। आज पहले दिन सुबह 7 बजे से ही पंजीकरण केंद्रों पर पंजीकरण कराने के लिए तीर्थयात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया।

 

पंजीकरण कराने के लिए 20 काउंटर तैयार किए गए हैं, जिसमें विदेशी नागरिक और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से काउंटर स्थापित किए गए हैं। पहले दिन ऑफलाइन पंजीकरण के लिए एक हजार का स्लॉट आवंटित हुआ है। पंजीकरण करने के लिए आए यात्री, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखायी दिए।

 

चारधाम यात्रा के पंजीकरण के लिए आगे जिस तरह से राज्य सरकार के निर्देश होंगे, उसके अनुसार स्लॉट का आवंटन किया जाएगा। साथ ही यहां पर होल्डिंग एरिया भी डेवलप किए गए हैं, ताकि यात्रियों को उनमें रोका जा सके।

जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल का कहना है कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से ऋषिकुल मैदान में शुरू कर दिए गए हैं। 20 काउंटर लगाए गए हैं, जिससे चारधाम यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 15 मोबाइल टीम एक्टिव हैं, 25 से 30 लोग अगर किसी धर्मशाला से फोन करते हैं, तो उनका वहीं पंजीकरण किया जाएगा। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….