मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 3, 2024 9:39 अपराह्न

printer

आकाशवाणी समाचार ने चुनाव परिणामों की ताजा जानकारी के लिए विस्तृत व्यवस्था की

आकाशवाणी समाचार ने कल लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों के परिणामों की पल-पल की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रबंध किये हैं। कल 15 घंटे का हिन्‍दी और अंग्रेजी में विशेष कार्यक्रम लोकनिर्णय 2024 सुबह सात से रात दस बजे तक प्रसारित होगा। इसमें देशभर में आकाशवाणी समाचार के संवाददाता ताजा जानकारी देंगे। कार्यक्रम में रुझानों और परिणामों के बारे में विशेषज्ञों तथा विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चाएं होगी। यह कार्यक्रम आकाशवाणी गोल्ड के साथ-साथ आकाशवाणी के अन्‍य चैनलों और डिजिटल प्‍लेटफर्म पर प्रसारित होगा। आकाशवाणी की क्षेत्रीय समाचार इकाइयां भी कल मतगणना के दिन विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेंगी। प्रसार भारती के अध्‍यक्ष नवनीत कुमार सेहगल ने आज नई दिल्‍ली में बताया कि मतगणना के नतीजों के बारे में जानकारी देने के लिए राष्‍ट्रीय राजधानी में आकाशवाणी मुख्यालय में सार्वजनिक घोषणा प्रणाली और बड़े डिस्प्ले बोर्ड लगाये गये हैं। दूरदर्शन ने भी मतगणना के लिए विशेष प्रबंध किये हैं। प्रसार भारती के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने बताया कि डी डी न्‍यूज सुबह छह बजे से शहर में विजय चौक से विशेष कार्यक्रम शुरू करेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है