अक्टूबर 9, 2025 6:06 पूर्वाह्न

printer

आई.सी.सी. महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा

आई.सी.सी. महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। विशाखापत्तनम में यह मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता में कल ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया के 222 रन के लक्ष्य में पाकिस्तान की टीम 37वें ओवर में 114 रन ही बना सकी। बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।