आई.पी.एल. टी-ट्वेंटी क्रिकेट में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला कोलाकाता नाइट राइडर्स से होगा। गुवाहाटी में यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कल अहमदाबाद में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए। 244 रन के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 5 विकेट पर 232 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर ने नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।